Wednesday, May 8th, 2024

दो हजार पहुंचा इंजीनियरिंग के रजिस्ट्रेशन

भोपाल  
सूबे के 151 इंजीनियरिंग कालेजों की 55 हजार 420 सीटों पर प्रवेश देने के लिए आनलाइन काउसंलिंग शुरू कर दी है। इसके तहत अभी तक करीब दो हजार विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन करा लिया है, जो दिन के हिसाब से पंजीयन की रफ्तार धीमी हैं। जल्द ही इसकी स्थिति में सुधार होगा। विपहले चरण की काउसंलिंग में 22 सितंबर से तीन अक्टूबर तक पंजीयन होंगे। विद्यार्थी चार और पांच अक्टूबर को पंजीयन में सुधार भी कर सकते हैं। 12 अक्टूबर को उनके आवंटन होंगे।

विद्यार्थी 16 अक्टूबर तक प्रवेश ले पाएंगे। इसके बाद विद्यार्थी 12 से 16 तक अपग्रेडेशन ले पाएंगे, जिनके अलाटमेंट 19 को होंगे और विद्यार्थी 23 अक्टूबर तक प्रवेश ले पाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग 13 अक्टूबर से दस नवंबर तक चलेगी। इसके बाद सीएलसी क पंजीयन पांच से 13 नवंबर तक होंगे। विद्यार्थी 11 से 13 नवंबर तक कालेजों में पहुंचकर प्रवेश ले पाएंगे।

संबंधित ख़बरें

आपकी राय

9 + 15 =

पाठको की राय